आगामी अम्बेडकर जयंती समारोह लेकर बैठक हुईं आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-05 at 5.52.48 PM

PREM.

परैया (गया)। रविवार को परैया डाकबंगला परिसर में बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने अंबेडकर जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, पूर्व प्रमुख लालदेव यादव, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि नरेश प्रसाद, पूर्व मुखिया ज्योति रंजन, पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार अकेला, पूजा यादव, सुरेन्द्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान “बहुजन क्रांति मोर्चा” नामक संगठन की औपचारिक रूप से नींव भी रखी गई।

सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें नरेश प्रसाद को अध्यक्ष, मदन रविदास को उपाध्यक्ष, ज्योति रंजन को सचिव, नीरज कुमार बौद्ध को उपसचिव तथा चन्द्रशेखर आजाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इसके अलावा पांच सदस्यीय मार्गदर्शन समिति का गठन किया गया, जिसमें जितेंद्र नारायण यादव, शिवकुमार पासवान, अरविंद कुमार बेध, लालदेव यादव और रामपुकार पासवान को शामिल किया गया। वहीं, भूषण भारती को संगठन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी अंबेडकर जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।