रेड क्रॉस, गया परिसर में स्वर्गीय डॉ. विजय करण के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
DHIRAJ.
गया जी।रेड क्रॉस, गया परिसर में स्वर्गीय डॉ. विजय करण के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।रेड क्रॉस, गया के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. राम सारेख सिंह एवं सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी सहित रेड क्रॉस, गया प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. कौशलेंद्र प्रताप, डॉ. अनूप केडिया, बीपेंद्र अग्रवाल, यशवंत कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ. राम नरेंद्र प्रसाद, डॉ. अंबुज कुमार ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है।
चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. करण के असमय निधन से रेड क्रॉस परिवार को विशेष क्षति पहुंची है। वे रेड क्रॉस प्रबंधन समिति के वरीय सदस्य के साथ ही मेडिकल उप समिति के संयोजक भी थे।
प्रत्येक बुधवार को वे रेड क्रॉस गया में निःशुल्क चिकित्सा हेतु अपनी सेवा प्रदान करते थे। सदैव रेड क्रॉस के उत्थान हेतु बहुमूल्य सुझाव देते थे। रेड क्रॉस के उचित रखरखाव से प्रसन्न हो कर उन्होंने स्वेच्छा से आर्थिक योगदान का चेक चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह को स्वयं उपस्थित हो कर प्रदान किया था। रेड क्रॉस के प्रति उनके स्नेह और सहयोग का रेड क्रॉस परिवार सदा ऋणी रहेगा।अंत में सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करने के पश्चात अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में कभी कभी ही समाज को प्राप्त होता है।
