गया में स्मार्ट मीटर की पहल को मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, मुखियाओं ने बताया टेंशन फ्री व्यवस्था

WhatsApp Image 2026-04-03 at 8.40.24 PM

DHIRAJ.

गया जिले में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की पहल को जनप्रतिनिधियों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में बेलागंज प्रखंड के कोरियावाँ पंचायत के मुखिया मनोज शर्मा तथा टिकारी प्रखंड के केसपा पंचायत की मुखिया इन्द्रमणि देवी ने अपने निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाकर आम जनता को सकारात्मक संदेश दिया है।मुखिया मनोज शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और टेंशन फ्री है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलती है और बिल को लेकर होने वाली परेशानियां खत्म होती हैं।

वहीं, मुखिया इन्द्रमणि देवी ने भी स्मार्ट मीटर को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे बिजली उपयोग में जागरूकता बढ़ेगी और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण संभव होगा।बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य हर घर में स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को आधुनिक और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस पहल को अपनाएं और स्मार्ट मीटर लगवाकर डिजिटल व पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाएं।