समृद्धि यात्रा में जीविका दीदियों के स्टॉल ने बटोरा ध्यान, महिला सशक्तीकरण की मिसाल
DHIRAJ.
गयाजी। गया जिले के मायापुर, टनकुप्पा में मुख्यमंत्री नितीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान लगाए गए विभिन्न स्टॉलों में जीविका दीदियों के सिलाई केंद्र का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समृद्धि उद्योग/यात्रा के तहत लगाए गए इस स्टॉल ने ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की नई कहानी प्रस्तुत की।
इस दौरान जीविका दीदी के सिलाई केंद्र पर लगे स्टॉल में प्रियम पायल, राशि मिश्रा, पूजा कुमारी और बेबी कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्टॉल पर प्रदर्शित सिलाई कार्य, हस्तनिर्मित सिल्क वस्त्र एवं अन्य उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्थानीय लोगों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन की सराहना की।जीविका दीदियों द्वारा चलाया जा रहा यह सिलाई केंद्र न केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रहा है। यहां तैयार किए जा रहे आंगनवाड़ी एवं स्कूल यूनिफॉर्म भी उनकी आय का प्रमुख स्रोत बन रहे हैं।
