हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 18 मार्च को
DHIRAJ.
गया जी।भारतीय नव वर्ष आयोजन की बैठक गया जी के धर्मसभा भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें आगमी हिंदी नव वर्ष के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जो सायं से मध्य रात्रि तक चलेगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं गंगा सम्रग के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा मुख्य वक्ता के रुप में और समाजिक एवं तैलिय साहु समाज के जिलाध्यक्ष संजू साव मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के सफलता के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें कार्यक्रम स्थल प्रमुख अश्विनी मैहता, राजेश कुमार,सोना बनरवाल,वही कालाकार के देख रेख के लिए प्रहलाद प्रसाद,जय शंकर प्रसाद, क्रोकरी के लिए सुनिल बम्बयीया, उमेश कुमार, भोजन व्यवस्था के लिए बिगन विश्वकर्मा,मंजीत सिंह, स्वागत व्यवस्था मधु शर्मा उनकी टीम मंच व्यवस्था सारिका वर्मा, सविता अग्रवाल को दिया गया है।इस बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक गौरेलाल,सुभाष कुमार वर्मा, संयोजक संजय वर्णवाल,आदी लोग उपिस्थति थे।
