“टिकट चोर गद्दी छोड़”-आदित्य पासवान
RAJIV .
विगत बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रभारी एवं सह- प्रभारियों द्वारा टिकट वितरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएँ एवं पक्षपात किए जाने के आरोप सामने आए हैं । इन्हीं कारणों से वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक एवं शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा ।इन मुद्दों को लेकर मैं,आदित्य पासवान, पूर्व अध्यक्ष बिहार प्रदेश काँग्रेस सेवादल, पहले भी सार्वजनिक रूप से तथ्यों को सामने ला चुका हूँ । इसी क्रम में आज एक बार फिर प्रेस के माध्यम से बिहार काँग्रेस के सह- प्रभारी श्री सुशील पासी तथा उनके कथित सहयोगी/दलाल श्री सुभाष राजवंशी उर्फ सुभाष चंद्रा से जुड़े मामलों पर महत्वपूर्ण खुलासे किए जा रहे हैं ।
प्रसंग – परिवाद पत्र संख्या 2798/2025 साथ ही बड़े पैमाने पर पैसे के लेन देन का साक्ष भी मिला है व्हाट्सएप चैट ट्रांजैक्शन आईडी भी शामिल है
आरोप है कि टिकट वितरण के दौरान पार्टी के निष्ठावान एवं जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर धनबल एवं सिफारिश के आधार पर उम्मीदवार तय किए गए,जिससे न केवल काॅग्रेस की विचारधारा के साथ गद्दारी है बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्षों का अपमान है ।काँग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठन और भविष्य को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि ऐसे कथित टिकट चोरों की निष्पक्ष जाँच हो तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पदों से हटना चाहिए । पार्टी नेतृत्व को चाहिए कि वह इन गंभीर आरोपों पर संज्ञान लेकर पारदर्शी कार्रवाई करें ।
मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि काॅग्रेस पार्टी को कमजोर करने वाली कथित साजिशों के विरुद्ध है । सच को सामने लाना और संगठन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है ।
आदित्य पासवान
पूर्व अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल
मोबाइल : 9065017111