मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई

WhatsApp Image 2025-08-04 at 6.30.25 PM

MANOJ KUMAR.

गया, 04 अगस्त 2025, माननीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार सह गया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ० सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग, सिचाई विभाग एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ अपने अपने विभाग में जनसरोकार से जुड़ी एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने माननीय प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए विभागवार योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि वितीय वर्ष 2024 25 में 106 योजनाए एवं 2025-26 में 78 योजनाए का चयन सभी माननीय विधयाकगण की अनुशंसा पर लिया गया है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया है कि सभी योजनाओं का टेंडर 10 दिनों में फाइनल करते हुए वर्क ऑर्डर्स निर्गत करे साथ ही निर्देश दिया है हर हाल में अगस्त अंतिम तक संबंधित क्षेत्र में अपने-अपने क्षेत्र के माननीय विधायक गण के माध्यम से शिलान्यास भी करवाना सुनिश्चित करें ताकि तेजी से काम प्रारंभ हो सके।

नगर आयुक्त गया नगर निगम ने बताया कि गया शहरी क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत लगभग 90 हजार से ऊपर घरों में गंगाजल के माध्यम से जलापूर्ति दी जा रही है। इसके अलावा कुछ नए बसावट वाले क्षेत्रों में गंगाजल पानी पहुंचाने हेतु फेज -2 के तहत लगभग 30 हजार घरों को चिन्हित किया गया है, उन घरों तक भी नई पाइपलाइन बिछाने के पश्चात पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा की प्रगति यात्रा के दौरान ज़िले में बड़ी संख्या में योजनाओं का घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई थी, उन योजनाओं में तेजी से कार्य प्रारंभ करवाये ताकि तय समय मे कार्य पूर्ण हो सके। साथ ही निर्देश दिया है कि पूरी गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, इसे सुनिश्चित करवाये।ग्रामीण कार्य विभाग के सभी डिविजन के कार्यपालक अभियंता एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओ को निर्देश दिया है सड़को का निर्माण पूरी गुणवत्तापूर्ण करवाये। विभाग द्वारा जो एसओपी दिए गए हैं, उसको हर हाल में पूरा करते हुए सड़क निर्माण कार्य करवाये।माननीय प्रभारी मंत्री ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि माननीय विधायक गण द्वारा अपने अपने क्षेत्र में योजनाओ को लेने के लिये संबंधित अंचलो के अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना रहता है, उसके बाद ही माननीय विधायक गण अपने क्षेत्र में योजनाओ में काम चालू करवा सकेंगे। जहां भी जिस अंचल में अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने में लंबित है, इसे 2 दिनों में उपलब्ध करवाया जाए, ताकि उनसबो की योजनाओ में तेजी से काम चालू हो सके।
उन्होंने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है आहर, पोखर, पइन की जमीनों को लगातार अतिक्रमण की सूचना मिलती है, सभी अंचलाधिकारी को निर्देश जारी करे कि पूरी रुचि लेकर उन जमीनों को अतिक्रमण वाद चलाकर अतिक्रमण मुक्त करवाये।

बिजली विभाग की समीक्षा में निर्देश दिया है कि जहां कही भी ट्रांसफार्मर जलता/ खराब होता है तो, शहरी क्षेत्र में 24 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे के अंदर में ही खराब या जले ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य करे। ताकि सभी जगह निर्बाध बिजली मिलते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का कार्य किया है, सभी बिजली ट्रांसफार्मर की लोड को आंकते रहे, जिस ट्रांसफार्मर की लोड ज्यादा है, वहां और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाये ताकि पूरी वोल्टेज के साथ निर्वाध बिजली मिलती रहे।

एग्रीकल्चर फीडर एवं एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर जहाँ खराब होते हैं, उसे भी तेजी से दुरुस्त करवाते रहे। अभी किसानों को खेती के लिये बिजली की जरूरत ज्यादा पड़ेगी, इसलिये सभी अधिकारी लगातार नजर बनाए रखे, जहां भी बिजली की समस्या की जानकारी मिले तुरंत समाधान हो।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के समीक्षा में निर्देश दिया है कि जिस किसी टोले/ पंचयात में मोटर जलने/ स्टाटर जलने/ जल स्तर नीचे जाने सहित अन्य छोटी समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित होती है तो उसे तुरंत तुरंत समाधान करवाते रहे। किसी भी टोले में 1 दिन से ज्यादा जलापूर्ति बंद नही हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करवाये। सभी कनीय अभियंता गण को लगातार फील्ड में रहने का आदेश दिए हैं।