रोको महंगाइ – बांधों दाम , नहीं तो होगा चक्का जाम-कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-खाड़ी में युद्ध हो रहा है, मगर मोदी सरकार को लफ्फाजी से ही फुर्सत नहीं है, बेचारी जनता महंगाइ की मार झेल रही है, जिसके खिलाफ आज कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रोको महंगाइ- बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम के नारों को बुलंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, गया जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, कृष्ण कानू, विनोद बनारसी, संजय यादव, सुजीत गुप्ता, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, मोहम्मद शमीम आलम आदि ने कहा कि 01 अप्रैल से भारत में तमाम चीजों के दाम बेतहासा बढ़ाए गए जैसे घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में 60₹,
तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 218₹, बढ़ाए गए, प्रीमियम पेट्रोल के दाम 11₹/ लीटर प्रीमियम डीज़ल 1.5 ₹/ लीटर महंगा हुआ, 900 दवाऔ के दाम 10 % बढ़ाए गए, अब 5₹ की बिस्किट 6₹ में बिकेगी, 30 ₹ का ब्रेड 35₹ में बिकेगा, 100 ₹ का चप्पल 120 ₹ में बिकेगा जबकि दुनिया की तमाम देशों ने आपने अपने लोगों को राहत दी है।नेताओं ने कहा कि इस महंगाइ के दौर में भी मोदी सरकार डीज़ल, पेट्रोल के केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10₹ प्रति लीटर कम कर तेल कंपनियों को राहत देने का काम कर रही है, ना कि देशवासियों को।नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार पांच राज्यों के चुनाव के बाद यानी मई माह से महंगाइ में और वृद्धि करने का काम करेगी, परंतु कॉंग्रेस पार्टी बेतहासा बढ़ती दामों के खिलाफ लगातार संपूर्ण भारत में चरणबध्द आंदोलन चलाने का काम करेगा।
