गया जिले में शिवबारात में हर्ष फायरिंग: दो आरोपी लाइसेंसी हथियार और 37 कारतूस के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-02-17 at 4.15.07 PM

PREM KUMAR.

गया (बिहार): परैया थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत अंतर्गत ग्राम गनौरी टिल्हा में निकली शिवबारात के दौरान हर्ष फायरिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस ने दो आरोपियों को दो लाइसेंसी हथियार एवं 37 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
जयप्रकाश सिंह, निवासी पानसारी, जिला पटना,प्रमोद सिंह, निवासी कौरा, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर
दोनों आरोपियों को जब्त हथियार एवं कारतूस के साथ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं कानूनन अपराध हैं और इससे आमजन की सुरक्षा को खतरा रहता है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी