सरस्वती पूजा पर मां तारा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विश्वनाथ आनंद .
टेकारी( बिहार )-टिकारी प्रखंड अंतगर्त केसपा ग्राम में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर लोक आस्था का महाकेंद्र मां तारा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां तारा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और ज्ञानवृद्धि की कामना की।पूजा के दौरान मंदिर परिसर “जय मां तारा ” के जयघोष से गुंजायमान रहा। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
PLS. SUBSCRIBE THIS RAMKATHA CHANNEL——
पूजा को लेकर ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। मंदिर परिसर में कई अस्थाई दुकानें सजी हुई थी।श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने सरकार से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की।