टिकारी के श्री श्री 1008 श्री बुढ़वा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)- बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008श्री बुढ़वा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का शुभ तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से किया गया . मालूम हो कि कार्यक्रम में तारकेश्वर मंदिर से बाजार भ्रमण कर रात्रि में तिलकोत्सव कार्यक्रम वैदिक रितिरिवाज से आचार्य द्वारा संपन्न कराया गया।
इस मौके पर संजय प्रकाश, अरुण कुमार, विजय गुप्ता, गणेश प्रसाद, शशिप्रियदर्शी, किशोर रावत, रमाशंकर प्रसाद, मुन्ना राज कौशल, सिद्धनाथ वर्मा, गौतम कुमार, त्रिबंबक नाथ विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा,दीपक चौरसिया, संतोष पाठक, सहित सैंकड़ों शिव भक्त कार्यक्रम की साक्षी बने रहे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिववल्लभ मिश्रा ने दी है.