अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर उप विकास आयुक्त द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
DHIRAJ.
गया जी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत गया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उप विकास आयुक्त, गया के द्वारा उप विकास कार्यालय तथा गया समाहरणालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया है। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तथा पंचायत भवन के परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी , डीपीएम महिला एवं बाल विकास निगम, मिशन समन्वयक, सेंटर प्रशासक तथा कार्यक्रम में संबंधित विभाग के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्थानीय लोगों की सहभागिता रही है।