एक समारोह में मौलाना मोहम्मद अली साहब को पटना में किया गया सम्मानित
— टिकारी पहुंचने पर मौलाना मोहम्मद अली साहब को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं.
विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार)-बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना के तत्वाधान में टिकारी मदरसा इरशादुल उलूम अंदर किला टिकारी के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद अली साहब को पटना के एक समारोह में सम्मानित किया गया है .यह सम्मान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम प्रवेश व दीगर मदरसा के पदाधिकारी के द्वारा किया गया . यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए टिकारी के हेड मालवी मौलाना मोहम्मद अली साहब को दिया गया है.
इस सम्मान पाने के उपलक्ष्य में मदरसा के सचिन मोहम्मद अबरार आलम ने मुबारकबाद दिया है .और कहा है कि मौलाना ने टिकारी मदरसा में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था बनाई जिसके कारण मदरसा ने शैक्षणिक जगत में एक ऊंचा स्थान प्राप्त किया है .अभी फिलहाल मदरसा के प्रभारी प्रिंसिपल नाहिद अख्तर शिक्षक आसिफ रसूल हाफिज इजहार अहमद के साथ-साथ कलीमुद्दीन सिराजुद्दीन ने बधाई दी है lप्रशस्ति पत्र और मेडल प्राप्त करने पर टिकारी नगर परिषद के सभापति अजहर इमाम हामिद खान ने भी बधाई दिया है . इसी तरह बधाई देने वालों में मोहम्मद अबरार आलम भी मुख्य रूप से शामिल रहे.
