एकल अभियान के तहत टोली वाइज सत्संग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। स्वामी विवेकानंद को किया याद

WhatsApp Image 2026-01-12 at 8.01.58 PM

विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार)- एकल अभियान गया अंचल अंतर्गत टिकारी संच के तत्वाधान में पूर्व से आयोजित कार्यक्रम के तहत संच के सभी 30 केंद्र से आए भजन कीर्तन मंडली टोली वाइज गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरस्वती माता व स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण सहित दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस बीच लोगो ने भारत माता कि जय, सरस्वती माता की जय, स्वामी विवेकानंद अमर रहे की जयघोष करते नजर आए। संच के अधिकारी गण ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर बारीकी से चर्चा किया।

मौके पर 30केंद्र से गायन मंडली के 07,07सदस्य सहित अंचल के पदाधिकारी गण, संच के पदाधिकारी गण में संच अध्यक्ष गणेश प्रसाद, संच सचिव शिव बल्लभ मिश्र, संच प्रमुख महेश कुमार, संच ब्यास आशुतोष मिश्र, संच उपाध्यक्ष किशोर रावत, संच माता समिति उपाध्यक्ष जितनी देवी , सदस्य सीमा पाण्डे, सदस्य अजय पाण्डेय, राजकुमार पासवान,अंचल से अंचल अभियान प्रमुख सूर्यदेव कुमार, अंचल ब्यास आरती कुमारी, भाग कार्यालय प्रमुख अनिल कुमार, अंचल गति विधि प्रमुख संदीप कुमार, सुशीला कुमारी सहित आचार्य आचार्या गण के साथ साथ भजन सत्संग प्रतियोगिता में शामिल सैंकड़ो महीला पुरुष लोग मौजूद रहे। मंडली द्वारा एक पर एक भजन सत्संग की प्रस्तुति दी। वाद्य यंत्रों की गूंज भी गुजती नजर आई। लोगो को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे लोगो के बीच शील्ड का वितरण किया गया। प्रथम स्थान में पलुहढ, द्वितीय स्थान पर काजीबीघा व तृतीय स्थान पर रकसिया की टीम बाजी मारी। सभी गायन मंडली को कलम कापी देकर सम्मानित किया गया।