परैया थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर सख्ती के निर्देश

WhatsApp Image 2026-03-01 at 3.06.14 PM

DHIRAJ.

परैया थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने की।बैठक में होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर विशेष चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे बजाने को लेकर सख्त निगरानी रखी जाएगी। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का त्योहार भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, अजमतगंज के मुखिया सुनील शर्मा, सरपंच महेंद्र प्रसाद यादव, राहुल रंजन उर्फ टूटू बाबू, मटुआ पवरा के जिला पार्षद सुरेंद्र मांझी, पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार अकेला, नौशाद मलिक, पूनाकला मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, कपसिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज राठौर,मांझीयामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार उर्फ़ शिवजी,विमलेश सिंह तथा राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।बैठक का उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। पुलिस प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की।