अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने जनता दरबार लगाकर शिकायत आवेदन पत्रों पर किया त्वरित कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-02-13 at 1.40.43 PM

-जमीनी विवाद, मारपीट एवं बटवारा से संबंधित मामलों को सुनकर किया करवाई.
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद (बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला के नवीनगर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी निकहत परवीन व राजस्व अधिकारी सुनील उरांव ने दर्जनों शिकायत फरियादो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच का आदेश दिया है. इस संबंध में नवीनगर अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के दिशा- निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर जनता की शिकायतों को सुनकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि आज शुक्रवार के दिन नवीनगर अंचल कार्यालय अंतर्गत विभिन्न गांव से शिकायत फरियादों को लेकर जनता, जनता दरबार में पहुंचे, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच का आदेश दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि जमीनी विवाद , मारपीट, बटवारा एवं दाखिल खारिज से संबंधित शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसमें त्वरित कार्रवाई की गई है ,तथा जांच का आदेश दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार मे पहुंचने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सुविधा मुहैया कराई गई है. उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार लगने से आम जनता की समस्याओं का निराकरण तो होगी ही ,वहीं दूसरी तरफ जनता का विश्वास भी बिहार सरकार एवं अंचल कार्यालय के प्रति बढ़ेगी. ऐसे तो कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय के सहायक देवेंद्र कुमार, उर्दू अनुवादक सहायक सबीना परवीन, प्रधान सहायक सहित अन्य लोगों की भूमिका जनता दरबार के दौरान सराहनीय रहा.