डीडीसी द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में लंबित आवेदन का सत्यापन किया गया

WhatsApp Image 2026-04-08 at 5.09.25 PM

DHIRAJ .

गया जी।डीडीसी कार्यालय में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशीप 2024-25 में बीसी, इबीसी छात्र छात्राओं के कुल 922 वर्ष 2025-26 एसी,एसटी, के कुल 1596 आवेदनों का सत्यापन की गई है।छात्रवृत्ति समिति की बैठक उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है ।जिसमें पिछले बैठक की कार्रवाई को सदस्यों के बीच में रखा गया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में कुल लगभग 1 पच्चीस हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।और संस्थान स्तर पर 217आवेदन लंबित हैं।और आज की बैठक में कुल 3252आवेदनों को सत्यापन किया गया है।

और कमिटी लेवल पर कुल 923, मेकर लेवर पर 368 आवेदन पेंडिंग है जो समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिया गया है।इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता,सहित सदस्य डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले की छात्रवृत्ति के मामले में प्रगति अच्छी है। एपीओ रंजन कुमार,शहरी विधायक प्रतिनिधि महेश विद्यार्थी,बेलागंज विधायक प्रतिनिधि प्रकाश राम पटवा,सदस्य अरुण राव,, रंजन कुमार,अन्य पदाधिकारी शामिल रहे हैं।