बिहार एक एक युवा, छात्र महिलाएं ,मुख्यमंत्री जी का ऋणी रहेगी :उत्तम कुशवाहा

WhatsApp Image 2026-04-06 at 5.05.07 PM

DHIRAJ.

गया जी। पटना 1अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू के युवा नेता सह अध्यक्ष मगध विश्वविद्यालय उत्तम कुशवाहा ने शिष्टाचार भेंट कर, उनके बीस वर्षों के ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व शासन के लिए हृदय से आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर उन्हें ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया जी की प्रतीक चिन्ह। भगवान बुद्ध की बोधिवृक्ष का पत्ता वेट् किया, जिसे देखकर मुख्यमंत्री जी अत्यंत प्रसन्न हुए हैं। इसके बाद जारी बयान में उन्होंने कहा कि आज बिहार राज जंगलराज से आज आधुनिक और विकसित राज्य बनाने में मुख्यमंत्री जी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। बिहार के लोग उन्हें विश्वकर्मा भगवान की उपाधि देते हैं, साथ ही आज आधारभूत संरचना के साथ-साथ मानव विकास को लेकर नीतीश कुमार ने विकास के एक लंबी लकीर खींची है। यह राष्ट्रीय पटल पर वैश्विक स्तर पर विमर्श का विषय बना हुआ है।

उत्तम कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ सबका विकास का जो संकल्प लिया था उसे ज़मीन पर उतारा है, साथ ही उत्तम कुशवाह ने कहा कि हम ने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि बिहार छोड़कर न जाएं क्योंकि बिहार की जनता सिर्फ नीतीश कुमार को देखना चाहती हैं अगर परिस्थितियां बनती हैं तो मुख्यमंत्री के रूप में निशांत कुमार जी को मुख्यमंत्री बना दिया जाए ताकि बिहार की जनता आपके बाद सिर्फ निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। उनकी सादगी और उनकी सरलता उन्हें हरेक लोगों से अलग बनाती हैं, साथ ही कहा कि,मुख्यमंत्री जी के सपनों का समृद्ध और विकसित बिहार बनाने के संकल्प के साथ, हम सभी श्री निशांत जी के नेतृत्व में जद(यू) को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने का प्रण लेते हैं।