सीताकुंड में फिल्म “तांडव” का भव्य शुभ मुहूर्त
DHIRAJ.
गया जी। सीता कुण्ड में हिंदी फिल्म “तांडव” का शुभ मुहूर्त धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े सभी कलाकार और सदस्य मौजूद रहे हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में मोना डेंजर हलचल तिवारी, सचिन बाबू सारिका वर्मा विवेक मिश्रा राहुल कुमार पांडे एवं विनोद सिंह भी नजर आएंगे।
फिल्म के निर्माण में सभी कलाकारों का महत्वपूर्ण सहयोग बताया गया है।
वहीं, फिल्म के .डीओपी बिट्टू बिहारी हैं, जबकि निर्देशन की काम विवेक मिश्रा संभाल रहे हैं।निर्देशक विवेक मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द गया के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर की जाएगी, जिससे स्थानीय संस्कृति और लोकेशन को भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
