नगर आयुक्त शहरी क्षेत्र को चार -पांच जोन में विभक्त कर सफाई का जायजा और अतिक्रमण की स्थिति का लगातार मॉनिटरिंग करेंगे

WhatsApp Image 2026-04-02 at 5.09.47 PM

DHIRAJ.

गयाजी।बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में घरेलू एलपीजी निर्वाध आपूर्ति, गर्मी को देखते हुए शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति, नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के संबंध में विस्तार से समीक्षा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ बैठक की गई है।
एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन 14488 गैस का डिमांड प्राप्त हो रहा है, डिमांड के अनुसार ग्राहकों को गैस आपूर्ति कराई जा रही है। विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं में गैस की सप्लाई में दो-तीन दिन का अधिक समय वितरण में लग रहे हैं, जिसका मुख्य कारण है पैनिक बुकिंग के कारण बैकलॉग बना रहना। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों के अंदर सभी गैस एजेंसी अपने गैस सिलेंडर के सप्लाई को और बढ़ावे ताकि बैकलॉग पूरी तरह समाप्त हो सके। बताया गया कि अभिनय गैस एजेंसी का वितरण काफी धीमी है, जिसके कारण बैकलॉग अधिक है। उसे वितरण की स्थिति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

अध्यक्ष ने कहा कि जिस किसी गैस एजेंसी में ज्यादा बैकलॉग है वह सभी अपने सप्लाई क्षमता को और बढ़ावे और बैकलॉग को समाप्त करवाये।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि गैस की समस्या के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष मैं कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां गैस से संबंधित समस्या की शिकायतें प्राप्त हो रही है और उनका त्वरित निवारण भी कराया जा रहा है बताया गया कि पिछले 7 दिनों में 1301 शिकायतें प्राप्त हुए हैं, जिसमे 1208 शिकायतों को समाधान कराया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी ने अभी बताया कि कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही है कि वेंडर द्वारा बिना उपभोक्ता को गैस डिलीवरी दिए बिना उन्हें डिलीवरी का एसएमएस और बैंक खाते में सब्सिडियरी पैसा प्राप्त हो रहा है, लेकिन गैस सिलेंडर उपभोक्ता को प्राप्त नहीं हुई है, वैसे संबंधित मामलों में गैस एजेंसियों के माध्यम से संबंधित वेंडर का जांच करवाया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी भी इन मामलों को गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
जिले में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता के संबंध में जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में अपने-अपने क्षेत्र में सभी पेट्रोल आउटलेट पंप संचालकों के साथ बैठक की गई है। बैठक में निर्देश दिया गया है कि गर्मी को देखते हुए किसी भी जार में या किसी भी बोतल में पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाए, केवल और केवल वाहनों में ही पेट्रोल डीजल डाला जाए।
जिले में खाद्य उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में बताया कि खाद उर्वरक की कोई कमी नहीं है परंतु कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही है कि खाद उर्वरक की कालाबाजारी हेतु कुछ दुकानदार उसे स्टोर करके रखे हुए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी द्वारा जिले के बॉर्डर एरिया क्षेत्र में उर्वरक दुकानों में छापेमारी की गई, 12 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है, एक दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द की गई है तथा एक दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
पीएनजी गैस पाइपलाइन सप्लाई की समीक्षा में बताया गया की 1944 घरों में पीएनजी गैस चालू है। वर्तमान में पांच टीम द्वारा पीएनजी कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया है कि कम से कम 10 टीम लगाकर प्रतिदिन 100 घरों में पीएनजी कनेक्शन देने का कार्य किया जाए। मैनपावर की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिए हैं।

You may have missed