एससीईआरटी द्वारा मॉडल स्कूल में नामांकन हेतु जारी रिजल्ट में अनुग्रह स्कूल के 36 बच्चे हुए उत्तीर्ण-उदय कुमार सिंह

WhatsApp Image 2026-04-02 at 3.41.33 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के अष्टम वर्ग के 36 बच्चे बिहार शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा बिहार सरकार द्वारा हाल ही में स्थापित मॉडल स्कूल में नामांकन हेतु लिए गए परीक्षा में शामिल सभी छत्तीश बच्चे सफल रहे।प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों की सफलता नितांत रूप से विद्यालय में बेहतर दिए जा रहे शिक्षा का प्रतिफलन है।सभी उत्तीर्ण बच्चे बिहार सरकार द्वारा हाल ही में खोले गए अत्याधुनिक मॉडल स्कूल में नवम वर्ग में सीधे नामांकित हो जाएंगे जहां इन्हें उत्कृष्ट कोटि की शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगे।

राज्य स्तर पर इसके चयन हेतु 21 मार्च को जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। विद्यालय में भावेश कुमार ने सर्वाधिक 107 नंबर प्राप्त कर टॉपर रहे। इनके अतिरिक्त मानवी, आर्यन, अमित,राजा, रणधीर,अजीत, रॉकी, राकेश शुभम, मुन्ना, स्वीटी, खुश्बू, श्रेया सावन, सागर चंचल स्नेहलता, दिव्या,अमन, पूजा गुड़िया आदि 36 बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने इनके सफलता के पीछे कड़ी मेहनत करने वाले अष्टम वर्ग के दोनों सेक्शनों के क्लास टीचर योगेंद्र पॉल एवं शिवांशी सिंह को भी साधुवाद दिया।अबतक के बेस्ट रहे राज्यस्तरीय रिजल्ट के बाद दिनभर विद्यालय में जश्न का माहौल बना रहा।

You may have missed