बिहार टॉपर गुड़िया कुमारी को पाठ्य सामग्री देकर किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-03-31 at 8.31.06 PM

PREM.

परैया : प्रखण्ड के मांझीयावा पंचायत के ग्राम ऊपरहुली निवासी शैलेन्द्र प्रजापति की पुत्री गुड़िया कुमारी को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी द्वारा मंगलवार को गुड़िया कुमारी को पाठ्य सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर मुखिया सुनीता कुमारी ने कहा कि गुड़िया कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य आधार है और ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना गर्व की बात है।

सम्मान समारोह के दौरान गुड़िया कुमारी की माता ममता देवी भी उपस्थित रहीं। साथ ही समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए।गुड़िया कुमारी ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी मेहनत कर बेहतर परिणाम लाने का संकल्प लिया।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता .