शहर सौंदर्यीकरण एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कयी कार्य हो रहे हैं – डा प्रेम कुमार
DHIRAJ.
विधानसभा अध्यक्ष के देख रेख में टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए
गया जी।अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना 2024-25 के अंतर्गत गया नगर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 78 योजनाओं का चयन किया गया था, जिनमें से 32 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 37 योजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं और 9 योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं।डॉ. प्रेम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके तहत 26 पथ एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
इसके अतिरिक्त शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 33 मोहन नगर में पार्क निर्माण 54 लाख 78684 रुपए के लागत से, वार्ड संख्या 30 साकेत पुरी कटारी रोड में पार्क का जीर्णोद्धार 76 लाख 85237 रुपए के लागत से, वार्ड संख्या 45 दंडी बाग झारखंडेश्वर घाट के पास पार्क का निर्माण 15 लाख 79660 रुपए के लागत से, वार्ड संख्या 14 की रानी घाट फोरलेन पुल के पास 25 लाख 30248 के लागत से पार्क निर्माण कुल 4 पार्कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है।धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 45 झारखंड देशावर घाट का जीर्णोद्धार 27 लाख 67297 रुपए के लागत से एवं चौधरी घाट का जन्म उधर 33 लाख 4963 के लागतसे कुल 2 घाटों के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से गया नगर क्षेत्र की आधारभूत संरचना में व्यापक सुधार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
