परैया में मेधावी छात्रों का सम्मान, टॉपर्स को माला व पाठ्य सामग्री देकर किया गया प्रोत्साहित

WhatsApp Image 2026-03-30 at 5.27.35 PM

PREM.

परैया : प्रखण्ड स्थित निशफील्ड कोचिंग सेंटर के संचालक कुन्दन कुमार उर्फ के. के. सर द्वारा सोमवार को बिहार मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टॉपर्स एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा पाठ्य सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसडी कॉलेज के प्रो. धनंजय कुमार, +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश झा तथा विद्या
इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक शंकर कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए

उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।सम्मानित होने वाले छात्रों में बिहार टॉपर गुड़िया कुमारी, इंटर में प्रखंड टॉप करने वाली कुमारी दीपशिखा सहित दिव्या कुमारी, ममता कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनम कुमारी, सरस्वती कुमारी, आरुषि कुमारी, फ्रूटी कुमारी, मानसी कुमारी, नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी, रिया कुमारी, अमन कुमार और सुधांशु कुमार समेत अन्य कई छात्र-छात्राएं शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।