परैया प्रखण्ड की बेटियों ने बढ़ाया मान: दीपसीखा ने आर्ट्स में 86% और अमृता ने साइंस में 81% अंक किए हासिल

WhatsApp Image 2026-03-23 at 6.38.52 PM

PREM.

परैया प्रखण्ड में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। निशफील्ड कोचिंग सेंटर की छात्रा कुमारी दीपसीखा ने आर्ट्स संकाय में 430 अंक (86%) प्राप्त कर प्रखण्ड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।कुमारी दीपसीखा, पिता अर्जुन प्रसाद सिंह, ग्राम टड़वा की निवासी हैं। कोचिंग सेंटर के निर्देशक कुन्दन कुमार उर्फ के.के. सर ने बताया कि दीपसीखा शुरू से ही बेहद मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है, जिससे कोचिंग संस्थान का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

वहीं, स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर की छात्रा अमृता कुमारी ने साइंस संकाय में 405 अंक (81%) लाकर अपने परिवार और कोचिंग का नाम रोशन किया है। अमृता कुमारी, पिता संजय विश्वकर्मा, ग्राम रामडीह (उत्तरी बाजार) की रहने वाली हैं।स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर के निर्देशक जितेन्द्र कुमार ने अमृता कुमारी की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रखण्ड में गर्व और उत्साह का माहौल है। यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत .