अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के जन्म दिवस पर किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम- रिया कुमारी
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार )-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी के जन्मदिवस पर टिकारी विधानसभा -231में रिया कुमारी प्रदेश सचिव बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व में व गया जिला प्रभारी श्रीमती रेखा हिरन जी की मौजूदगी में कोंच प्रखंड में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया.
इस संबंध में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव रिया कुमारी ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं के द्वारा कुल 51 पेड़ पौधे लगाए गए . उन्होंने संकल्प लिया कि इन पौधों की नियमित देखभाल करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगी. कार्यक्रम में रिया कुमारी ,रेखा हिरन जी के अलावा गीता देवी ,फूलपड़ी देवी ,किरण देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।