कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने- अपने हाथों में कॉंग्रेस पार्टी का झण्डा लिए वोट चोर, गद्दी छोड़, भरो हुंकार, बदलो बिहार

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-01 सितंबर 2025 को पटना गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से शुरू होने वाले वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने आज से ही गया जी रेल्वे जंक्शन से विभिन्न ट्रेनों, छोटी- बड़ी गाड़ियों से पटना के लिए रवाना होना शुरू हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने- अपने हाथों में कॉंग्रेस पार्टी का झण्डा लिए वोट चोर, गद्दी छोड़, भरो हुंकार, बदलो बिहार के नारों को बुलंद करते हुए गया जी जंक्शन से बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, बैजू प्रसाद, मदीना खातून, अनुमति देवी, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार , शहर प्रखंड दो के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, सेवादल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, किसान कॉंग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कॉंग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्या शर्मा, अति पिछड़ा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, जगदीश प्रसाद यादव, टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, मोहम्मद शफ़ीक, अर्जुन प्रसाद, सुजीत गुप्ता, मनोज प्रजापति,
सुबोध कांत शर्मा, रूपेश चौधरी, सहित अन्य लोग रवाना हुए. कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में विगत 15 दिनों से जारी वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन यानी 01 सितंबर 2025 को 10 बजे दिन से पटना गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से विशाल वोटर अधिकार यात्रा निकलेगा जो पटना के विभिन्न मार्गों से होते हुए पटना उच्च न्यायालय के पास स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक जायेगी,जिसमें बिहार के गया जिला से अभी से लेकर सुबह तक सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों, 208 नगर निकाय के वार्डों सहित सभी 3140 बूथों से हज़ारों- हज़ार की संख्या में कॉंग्रेस, राजद, सी पी आई, सी पी आई ( एम ), माले, वी आई पी पार्टी के नेता कार्यकर्ता सहित गयाजीवासी शामिल होंगे।नेताओ ने कहा की वोट चोरी संविधान पर प्रहार है, वोट हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, जिसे केंद्र एवं बिहार की डबल इंजन की सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग अपनी पारदर्शिता को समाप्त करते जा रही है, जिसके खिलाफ वोट अधिकार यात्रा के बिहार में व्यापक सफलता के बाद अब इंडिया गठबंधन के महानायक, कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में यात्रा होगी।
नेताओ ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना में 01 सितंबर 2025 को जुटे जन-समुद्र नाव रूपी नीतीश सरकार की आख़िरी कील साबित होगी।