कॉंग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस पर मनरेगा को बचाने व मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने की लिया शपथ

WhatsApp Image 2025-12-28 at 5.13.07 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार )-भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर गयाजी शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि कलश स्तुब पर माल्यार्पण एवं मनरेगा को बचाने तथा मजदूरों की रक्षा के शपथ पढ़ कर शुभारंभ करते हुए गया समाहरणालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, जवाहर टाउन हॉल स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम स्थित इंदिरा गांधी, आजाद पार्क स्थित देशबंधु चितरंजन दास, कॉटन मील पांच मुहानी स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस तथा राजेंद्र टावर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभी कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, कॉंग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह,

जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला,युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ,इंटक जिला महासचिव टिंकू गिरी, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, कॉंग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के ओंकार शक्ति, शिव कुमार चौरसिया , अर्जुन प्रसाद, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, रजनीश कुमार झुना, ब्रजेश राय, रंजीत सिंह. नारायण कुमार सिंह, श्री कांत शर्मा राम प्रवेश सिंह, विनोद वाराणसी, आदि शामिल रहे।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि आज हम गयाजी के कॉंग्रेसजन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सात राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपने को गौरवांवित महसूस करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम- मनरेगा की हर हाल में रक्षा करेंगे, क्योंकि मनरेगा कोई योजना नहीं बल्कि भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है।हम नेताओं ने संकल्प लिया कि ग्रामीण मजदूरों के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर 05 जनवरी 2026 से संघर्ष करेंगे, मनरेगा से गाँधी जी का नाम मिटाने और मजदूर के अधिकारों को खैरात में बदलने का हर साजिश का लोकतान्त्रिक विरोध करेंगे, हम कॉंग्रेसजन मनरेगा बचाने, मजदूरों का अधिकार बचाने और गांव- गांव अपनी आवाज बुलंद करने का भी संकल्प लेते हैं।
माल्यार्पण के उपरांत गयाजी चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कॉंग्रेस सेवादल के तत्वावधान में सेवादल के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी का झंडोत्तोलन कर राष्ट्र-गान गा कर कॉंग्रेस पार्टी के 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डालने का काम सभी कॉंग्रेसजनों द्वारा किया गया।