14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली की सफलता हेतु जनजागरण – कांग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को गयाजी के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, एन एस यू आई, महिला कॉंग्रेस, कॉंग्रेस सेवादल, इंटक सहित सभी प्रकोष्ठ के नेता, कार्यकर्ता ने चलो चलें 14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली चलें, वोट हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों को बुलंद करते हुए महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में गया जी जिला से लोगों को शामिल होने की अपील किया। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू,
पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, एन एस यू आई के नवनीत कुमार, कॉंग्रेस सेवादल के अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, इंटक के टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, शिव कुमार चौरसिया, किसान कॉंग्रेस के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशा निर्देशों एवं कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खाडगे के नेतृत्व में 14 दिसंबर2025 को 10 बजे दिन से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैलि में गया जिला के सभी 24 प्रखंडों, नगर निकायों के सभी वार्डों, 332 ग्राम पंचायतों, 3840 बूथों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल कराने हेतु आज गयाजी से जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया है .जो विगत छह दिनों तक सभी प्रखंडों में जारी रहेगा।नेताओं ने कहा कि गया जिला से 13 दिसंबर 2025 को ही दोपहर 2 :00 बजे महाबोधि एक्सप्रेस से सभी लोग रवाना होंगे, ताकि दूसरे दिन यानी 14 दिसंबर 2025 को सुबह दिल्ली पहुंच कर 10 : 00 रामलीला मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ महा रैली में शामिल होंगे।