शक्ति अधिकार स्वाभिमान सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-27 at 9.24.25 PM

विश्वनाथ आनंद .
पटना( बिहार)- पटना के कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में शक्ति अधिकार स्वाभिमान सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला प्रखंड एवं प्रदेश के कार्यकर्ता महिलाओं ने अपना शक्ति अधिकार स्वाभिमान सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपस्थित हुए एवं हुंकार भरा. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होगी तब तक अच्छे समाज की कल्पना करना संभव नहीं. उन्होंने कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को जागरूक होने पर बल देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 काफी नजदीक है. जिसके लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बिहार में बढ़ चुकी है.

अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अधिकार तभी मिलेगा जब महिलाएं शिक्षित होगी. इसी तरह औरंगाबाद कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी ने भी शक्ति अधिकार स्वाभिमान सुरक्षा सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं मुख्य रूप से शामिल रहे.प्रियंका गांधी वाड्रा ,बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में शक्ति अधिकार स्वाभिमान सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

You may have missed