संघर्ष और चुनौतियों के बीच बहुआयामी भूमिका का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने में अहम भूमिका निभाए हैं डॉक्टर प्रेम कुमार

WhatsApp Image 2025-12-03 at 6.27.06 PM

विश्वनाथ आनंद.
गया जी (बिहार )-बचपन से अनेक संघर्षों और चुनौतियों के बीच बहुआयामी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले, डॉ क्टर प्रेम कुमार ने अपनी जन- सेवा यात्रा के पड़ाव पर आज बिहार विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, यह हम सबों के लिए हर्ष एवं गर्व का विषय तो है ही मगध एवं बिहार को भी इन्होंने गौरवान्वित किया है। खासकर मेरे लिए तो और भी। क्योंकि बचपन से ही मैक्लोडगंज मोहल्ले में मेरे बगल के निवासी रहे हैं। एक साथ रहना पढ़ना खेलना- खाना अपने सारे मित्र मंडली में प्रेम जी का बात-बात पर मुक्त कंठ से ठहाके तथा सभी के साथ अपनापे का व्यवहार जो बचपन से देख रहा हूं, वह आज भी वही है। चेहरे पर निरंतर मुस्कान, उत्साह उनके मन की वह ऊर्जा है जो पराजय को भी अवसर के रूप में रूपांतरित करने में सक्षम है। यही उनके जीवन का सच है, आधार है। जिसके कारण आज वह सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच सहज स्वीकार्य भी हैं। पीढ़ियो को उनसे नैतिकता, व्यावहारिकता, सादगी,साहस, त्याग और मानवीय मूल्यों की रक्षा के गुण का अनुकरण करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान सभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर अपने प्रतिक्रिया में, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विवेकानंद मिश्र व्यक्त किया।इसके अलावे भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के अलावे समाज सेवा में लगे बुद्धिजीवियों एवं कुछ और संगठनों से जुड़े लोगों ने भी डॉक्टर प्रेम कुमार जी को हार्दिक बधाई दी है उनमें—- उनमें महासभा एवं मंच के संरक्षक सम्मानित साहित्यकार आचार्य राधा मोहन मिश्र माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सच्चिदानंद मिश्र नईकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बालमुकुंद मिश्रा, संरक्षक शिवचरण डालमिया, आचार्य अरुण मिश्र मधुप, आचार्य सुनील पाठक आचार्य अभय पाठक वरिष्ठ नेत्री रूबी कुमारी, देवेंद्र पाठक बकरौर, हरि नारायण त्रिपाठी धर्मेंद्र पाठक रीता पाठक श्वेता पांडे सत्येंद्र दुबे अमरनाथ पांडेय जितेंद्र मिश्र गजाधर लाल कटारियार कृष्ण लाल टइया, विजय गायव, डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह डॉ रविंद्र कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ कैप्टन डॉक्टर अशोक कुमार झा सिद्धार्थ कुमार रंजीत पाठक पवन मिश्रा राजा आचार्य अच्युत मराठे शीला त्रिपाठी ऋषिकेश राजीव गुर्दा शंभू गुर्दा शंभू गिरी सुनील गिरी किरण राजेश त्रिपाठी पाठक रानी मिश्रा ज्योति मिश्रा पुष्प लता चौबे देवेंद्र नाथ मिश्रा रंजू देवी पुष्पा गुप्ता पूजा कुमारी दीपक पाठक अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पाठक विश्वजीत चक्रवर्ती मनीष कुमार मिश्रा महेश मिश्रा रंजन पांडे रश्मि पांडे डिंपल कुमारी मनीष कुमार नीलम कुमारी प्रोफेसर रीना सिंह, प्रोफेसर संगीता, शिवम गौड, फूल कुमारी संतोष पाठक नीरज वर्मा दिलीप कुमार उषा देवी का नाम शामिल है.

You may have missed