माता-पिता से बच्चे परली नहीं जलाने का करेंगे आग्रह, चला विद्यालयों में जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2025-12-02 at 5.27.27 PM

चंद्रमोहन चौधरी,
बिक्रमगंज राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस की पूर्व संध्या पर रोहतास जिला के मानी ग्राम पंचायत में जैव विविधता प्रबंधन समिति, मानी की तरफ से स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों को परली से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। अपील किया गया कि वे अपने माता-पिता से पराली न जलाने का आग्रह करें। मानी ग्राम पंचायत के मानी, रमन डिहरा, लक्ष्मणपुर, मठिया गांव के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने बच्चों से अपील किया कि वह अपने माता-पिता से आग्रह करें कि खेतों में पराली न जलाएं। परली से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मिट्टी की उर्वरा शक्ति काम हो जाती है। मिट्टी धीरे-धीरे बंजारा बना सकती है।

इससे वायु प्रदूषण भी फैलता है। संकल्प दिलाया कि अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाएं और उसे पेड़ बनाएं। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने माता-पिता से आग्रह करेंगे कि पराली न जलाएं। इस अवसर पर मानी ग्राम पंचायत के मुखिया लवजी कुमार गौतम ने कहा कि पराली से उपजाऊ भूमि को काफी नुकसान होता है। हम लोग को पराली जलाने से बचना होगा। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। मानी ग्राम पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालाय मानी कि प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी, मध्य विद्यालय मानी के अवधेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमन डिहरा के प्रधानाध्यापक अली हुसैन अंसारी, प्राथमिक विद्यालय सोनी मठिया के प्रधान शिक्षक राघवेंद्र पांडेय, प्राथमिक विद्यालय लक्षमणपुर के प्रधान शिक्षिका रेखा तिवारी वेंकटेश सिंह, मो. युसूफ अफरीदी, स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल लक्ष्मणपुर के निदेशक संजीव कुमार पटेल, सुनील कुमार और ओसियन पब्लिक स्कूल रमन डिहरा के अजीत कुमार ने आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लिया तथा प्रदूषण की रोकथाम के उपाय पर बच्चों को जानकारी दी। जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य श्याम नारायण सिंह, अशोक कुमार, परशुराम राम ने भाग लिया।

You may have missed