प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के मुख्य सचिव,जारी हुई अधिसूचना
संजीव कुमार ।
पटना । बिहार के अगले मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत होंगे । इस संदर्भ में 27 दिन पहले ही सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है । वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मिणा 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं लिहाजा सरका ने 27 दिन पहले ही प्रत्यय अमृत के नाम की अधिसूचना जारी कर मुख्य सचिव के नाम पर सहमति दे दी है।1991 बैच के आईएएस अमृत बिहार के बङे अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं और नीतीश के करीबी में से हैं।
