कांग्रेस पार्टी ने गया रेल्वे जंक्शन के टिकट आरक्षण भवन के समक्ष किया प्रदर्शन
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-भारतीय रेल के साधारण टिकट के मूल्यवृद्धि को वापस लेने, गया जंक्शन को रेल्वे डीवीजन बनाने, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, खिलाड़ियों को टिकट में मिलने वाले रियायत को फिर से शुरू करने, सहित अन्य मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजने का काम किया। इस प्रदर्शन में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू. पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, दामोदर गोस्वामी, डी एन पी शर्मा, राम लखन भगत, कमलेशचंद्रवनशी, आदि ने कहा कि गरीब- मध्यमवर्गीय परिवार का लाइफलाइन कहे जाने वाले भारतीय रेल के साधारण टिकट में मूल्यवृद्धि कर नए वर्ष में महंगाइ का सौगात देने का काम किया है,
जबकि पूर्व में कोरोना महामारी जैसे आपदा को अवसर बनाते हुए देश के वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारो, खिलाड़ियों को वर्षों से रेल किराया में मिलते आ रहे रियायत को बंद करने तथा पैसेंजर ट्रेन के नाम के आगे स्पेशल जोड़ कर दुगुना भाड़ा लेने का काम किया जा रहा है।नेताओं ने कहा कि निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास गया जंक्शन को रेल्वे डीवीजन बनाने , डी आर एम कार्यालय खोलने, गया से मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलुरु, पूरी की सीधी ट्रेन चलाने, गया जंक्शन के 15 किलोमीटर व्यास में अवस्थित चाकन्द, इश्वर चौधरी हालट, मानपूर, बंधुआ, कष्ठा आदि रेल्वे स्टेशन का चहुंमुखी विकास करने, बागेश्वरी, कटारी, मानपूर, बंधुआ, पंचायती अखाड़ा आदि रेल्वे क्रॉसिंग पर रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, गया जंक्शन परिसर से बोधगया, आई आई एम, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आदि जगहों के लिए रिंग बस शुरू करने, पार्किंग स्टैंड का मनमानी शुल्क वसूली पर रोक लगाने आदि पुरानी मांगों को अविलंब पूरा करने हेतु आवाज बुलंद किया गया।