लोदीपुर आहार के पास से 17 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Correspondent.
परैया।थाना क्षेत्र के लोदीपुर आहार के समीप बुधवार को परैया पुलिस ने छापेमारी कर 17 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोदीपुर गांव निवासी सुरेश दास के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोदीपुर आहार के पास से सुरेश दास को पकड़ा गया, जिसके पास से 17 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।