हर्षोल्लास के साथ बनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

WhatsApp Image 2026-01-27 at 5.03.26 PM

चंद्रमोहन चौधरी .
बिक्रमगंज।77 वां गणतंत्र दिवस बिक्रमगंज शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी संस्थाओं पर को राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम तय कार्यक्रम के तहत सभी पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत किया। मौके पर अनुमंडल कार्यालय और मुख्य समारोह स्थल इंटर कॉलेज मैदान में एसडीओ प्रभात कुमार, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, थाना में थाना प्रभारी ललन कुमार, नगर परिषद कार्यालय बिक्रमगंज में सभापति मनोरंजन सिंह, प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रमुख राकेश कुमार, विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय, शिक्षण संस्थान में भी शान से तिरंगा फहराया गया। एएस कॉलेज रोड बिक्रमगंज में स्थित मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल में प्राचार्य अंजली सिन्हा ने झंडा फहराया, इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूल छात्र – छात्राओं ने गीत -संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। निदेशक सीएम चौधरी, उपप्राचार्य सुरभी तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर शिक्षिका आकांक्षा श्रीवास्तव, डिम्पल गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, निभा मौर्या सहित सभी शिक्षक- शिक्षिका और छात्र छात्रा उपस्थित थे। मुख्य समारोह स्थल पर एसडीओ प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया साथ ही एसडीओ ने अनुमंडल वासी को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजना जन जन तक इसका लाभ कैसे पहुंचे और कई नई योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दिया। मौके पर विद्यालयों के छात्रों के द्वारा अलग-अलग थीम के द्वारा संदेश देते हुए झांकी निकाला गया।