शराब तस्कर गिरफ्तार भेजा गया जेल

WhatsApp Image 2026-01-19 at 6.34.30 PM

Correspondent.

परैया थाना क्षेत्र के पहरा गांव में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पति-पत्नी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय चौधरी ,पिता–प्रसाद चौधरी एवं उसकी पत्नी कारा देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अभियुक्तों के घर से 14 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई है।

दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने गिरधारा गांव से न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर वारंटी उमेश यादव ,पिता–गुरु चरण यादव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।