पूर्व विधायक ने किया भाजपा अध्यक्षों की बैठक

WhatsApp Image 2026-01-18 at 5.44.39 PM

चंद्रमोहन चौधरी.

बिक्रमगंज।काराकाट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष की बैठक बिक्रमगंज में स्थित पूर्व विधायक राजेश्वर राज के आवास पर सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी 24 जनवरी को बाल विकास के मैदान, सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के रोहतास जिला में प्रथम में आगमन पर तैयारी की को लेकर चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला महामंत्री विवेक सिंह ने भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर इस बैठक का शुभारंभ किया।बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक अजीत सिंह ने किया।बैठक में दौरान प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सासाराम पहुंचे। इन आयोजनों के माध्यम से संगठन की एकजुटता, शक्ति और अनुशासन का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, गरिमा और मर्यादा के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

साथ ही यह भी निर्देश दिए कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को केवल औपचारिक स्वागत तक सीमित न रखते हुए, इसे संगठनात्मक ऊर्जा और भाजपा की जनाधार शक्ति के प्रदर्शन का अवसर बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ बड़ी संख्या में 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सासाराम चलने की बात कही। वक्ताओं में जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, जिला महामंत्री विवेक सिंह रहे, धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया। इस बैठक में जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र साह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश राज, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, गौतम तिवारी, सुरेश गुप्ता, ललित मोहन सिंह, राजेश कुशवाहा, विनोद पासवान, पंकज सिंह, लव जी मिश्रा, मुन्ना पांडेय, मुन्ना सिंह,गौरव गुप्ता, मोहन गुप्ता, दिवाकर द्विवेदी उपस्थित रहे।