स्वतंत्रता सेनानी पुत्र सह समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों के बीच वितरण किया चूड़ा तिलकुट व अंगवस्त्र
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला स्थित नवीनगर प्रखंड के ग्राम गजहांडा के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुबा सिंह उर्फ सूबेदार प्रसाद सिंह के पुत्र समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों के बीच बुधवार के दिन चूड़ा, तिलकुट, गुड़ एवं अंग वस्त्र गरीबों तथा असाहयों के बीच वितरण किया. इस संबंध में समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर 50 गरीब असहयों के बीच चूड़ा, तिलकुट, गुड़ एवं अंग वस्त्र का वितरण किया. उन्होंने कहा कि नवीनगर प्रखंड के शनिचर बाजार एवं गजहांडा ग्राम में भी लोगों के बीच कार्यक्रम के दौरान वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि असहाय लोगों को सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है.
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रेरणा अपने पिताजी ,माताजी से प्राप्त किया है. जिसका परिणाम है कि आज समाजसेवी के रूप में लोगों को सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी ने देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष करते-करते अपने बलिदान दिया. मुझे अपने पिता पर गर्व है. जिन्होंने देश की आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के साथ मुकाबला करते रहे. आज मेरे पिताजी इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी किया हुआ याद आज भी देशवासियों एवं नबीनगर की जनता को प्रेरणा दे रही है. कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद थे.