बड़ी खुशखबरी: अब बिजली बिल होगा जीरो, सटीक जानकारी के लिए, बिजली विभाग के इस कार्यक्रम में आएं
DHIRAJ GUPTA.
गया जी।बिजली विभाग गया ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इस कार्यक्रम में छतों पर सोलर पैनल लगाने, सब्सिडी और स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी।विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. विनोद कुमार ने बताया की 25 फरवरी 2026 को सुबह साढ़े 9 बजे से गया शहर स्थित हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षागृह में गया जिला अंतर्गत पीएम सूर्य घर योजना अन्तर्गत हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने, हर घर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने हेतु सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रेरित करने, सोलर ऊर्जा से संबंधित सभी प्रकार की भ्रांतियां दूर करने और सोलर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित करने हेतु सोलर समागम इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
बता दें गया जिले के सभी इच्छुक उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में गया जिले में सोलर पैनल लगाने वाले सभी सोलर वेंडर, सोलर पैनल लगवाने हेतु लोन देने वाले बैंक के पदाधिकारी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय स्तर के उच्च अधिकारियों के साथ साथ गया जिले के सभी विद्युत विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. जिसमें सोलर ऊर्जा लगवाने में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने हेतु और उपभोक्ताओं को सुलभ तरीके से सोलर ऊर्जा की पुर्ण जानकारी और वेंडर के साथ पारस्परिक सहयोग को स्थापित करने सोलर पैनल हेतु बैंक से लोन प्राप्त करने में सुगमता हेतु प्रयास किया जाएगा.इस कार्यक्रम की खास बात ये है की गया जिले के सम्मानित उपभोक्ताओं जिनका विद्युत विपत्र शून्य अथवा बहुत कम हो गया है उनको सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का कार्य भी किया जाएगा.