मुखिया प्रतिनिधि ने गरीब दलित परिवार की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल

WhatsApp Image 2026-02-17 at 4.14.11 PM

PREM KUMAR.

परैया : प्रखण्ड क्षेत्र की मांझीयावा पंचायत के रामडीह गांव में एक गरीब दलित परिवार की मदद कर मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार प्रसाद ने मानवता की मिसाल पेश की है। गांव निवासी कुलदीप मांझी की पत्नी कैली देवी का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने तथा कुलदीप मांझी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अंतिम संस्कार कर पाना मुश्किल हो गया था।

इस कठिन परिस्थिति में मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार प्रसाद ने आगे बढ़कर आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे कैली देवी का अंतिम संस्कार संभव हो सका। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि दसकर्म के अवसर पर भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का सहयोग गरीब परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।