कांग्रेसी नेताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन कर इस्तीफे की केंद्र सरकार से किया मांग

WhatsApp Image 2026-02-16 at 4.26.34 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के विवादित जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर पुतला दहन कर अविलंब इस्तीफे की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया है।पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राहुल चंद्रवंशी अशोक राम, रूपेश चौधरी, आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आरोप लगाते हुए कहा है

कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री कई बार नाबालिग लड़की के साथ घिनौना कुकृत्य करने वाला मानव तस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय विवादित मुद्दों में शामिल रहने तथा विश्व स्तरीय हज़ारों वी आई पी लोगों से गलत कामों में जुडाव के दोषी जेफ्री एपस्टीन से मिलने के पुख्ता सबूत आने से आज सम्पूर्ण राष्ट्र शर्मशार है।नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी से इस्तीफे की मांग बुलंद कर रही है.नेताओं ने कहा हरदीप सिंह पूरी द्वारा इस मामले में दी गई सफाई सरासर गलत है।