मग विद्वत परिषद देवधाम औरंगाबाद ,प्रखंड इकाई देव के तत्वाधान में कौड़ीयारी बालूगंज लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बैठक संपन्न
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-मग विद्वत् परिषद् देवधाम, औरंगाबाद, प्रखंड ईकाई देव द्वारा कौड़ियारी, बालूगंज स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बैठक आयोजित हुई, इस बैठक में अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को सशक्त करने एवं समाज को कैसे संगठित कर आगे बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित हो इस पर विचार एवं योजना को मूर्तरूप देते हुए आवश्यक पहल पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश भगवान भास्कर का पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया,तदुपरांत परिचय सत्र एवं अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित मग परिवारों ने अपने विचार व्यक्त किए।उपस्थित मग परिवार को एवं मैट्रिकुलेशन/ इण्टर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें शनि गर्ग, कौड़ियारी एवं रोहित कुमार पाठक,पचौखर को भी सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ट्रस्टी सह अध्यक्ष एडवोकेट योगेश कुमार मिश्र ने किया जबकि संचालन वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार सह केन्द्रीय संगठन सचिव धनंजय जयपुरी ने किया। प्रखण्ड प्रतिनिधि को अंग वस्त्र फूल माला सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया इस बैठक में संस्थापक सह संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक, औरंगाबाद,संरक्षक शशिभूषण मिश्र नगाईन (गोह ),ट्रस्टी सह संयोजक आचार्य रवीन्द्र कुमार मिश्र, भदवा ( रफीगंज), ट्रस्टी सह सचिव आचार्य राजेश कुमार पाठक,देव,जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक, जिला सचिव आमोद कुमार वैद्य,कौड़ियारी , पं० अवधेश मिश्रा,परता संरक्षक देव,विनय कुमार पाठक, अध्यक्ष,देव,नवल किशोर पाण्डेय अध्यक्ष, मदनपुर,मदन कुमार पाठक ,संरक्षक सह संगठन सचिव, पिपरी (कुटुम्बा), युगल किशोर मिश्र, अध्यक्ष,बरहेता (कुटुम्बा), अरुण कुमार पाठक,बरंडा ( देव) अजीत मिश्र विजय मिश्र अवधेश पाठक अरुण पाठक कमलेश मिश्र बृजभूषण पाठक संतोष मिश्र नंदकिशोर पाठक के साथ ही सैकड़ों मग परिवार उपस्थित रहे।
