मशहूर गायिका आशा भोंसले की निधन होना संगीत जगत की अपूरणीय क्षति -श्रीमती सुधा आनंद
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन होने से संगीत जगत में अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भविष्य में भरपाई करना संभव नहीं. उक्त बातें संगीत गायन एवं सामाजिक कार्यकर्ता महिला श्रीमती सुधा आनंद ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि मशहूर गायिका आशा भोसले का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। उनकी मधुर और जीवंत आवाज़ ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
उन्होंने कहा कि आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई ही नहीं झलकती बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आज पूरा देश उनके जाने से शोकाकुल है। उनके गीत, उनकी आवाज़ और उनकी विरासतआ सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान कर, शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
