पार्टी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है- संतोष सिंह

WhatsApp Image 2026-04-09 at 6.09.06 PM

DHIRAJ.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही भाजपा का मूल उद्देश्य- डा राजेंद्र प्रसाद

गया जी।मंडल प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेलागंज पश्चिमी मंडल में बेलहारी गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक कुमार सिंह ने किया है। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए हू।इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान राष्ट्रवादी विचारकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय एबं तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया है। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष सिंह तथा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया है।

अपने संबोधन में नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और देशहित में कार्य करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की है।प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही भाजपा का मूल उद्देश्य है।वहीं प्रदेश समिति सदस्य संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की गहन जानकारी मिलती है, जिससे वे क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई है। इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।अंत में मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सभी अतिथियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ है। आज के प्रशिक्षण सिबिर में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीनानाथ प्रसाद सिंह मंटू कुमार जितेंद्र जी पप्पू चौधरी बिरजू जी अवनीश जी धनंजय शर्मा कृष्ण जी आदित्य नारायण जी सुमंत जी हरेंद्र बाबू उदय बाबू मंटु चौधरी निरंजन कुमार अखिलेश कुमार दीपक कुमार नितिन मुकेश , दयानंद चंद्रवंशी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बबलू कुमार अरुण प्रियदर्शी पंकज कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए हैं।