रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज गया के प्रांगण में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर किया गया चर्चा
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )-रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज गया के प्रांगण में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा के संदर्भ में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया और दीदी नेशनल चैनल के माध्यम से विद्यालय के 911 के छात्राओं को कार्यक्रम दिखाया गया.
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सर्वश्री दीपक कुमार मानस कुमार सुनील कुमार कन्हाई दास तरुण कुमार एवं शिक्षा का वाणी वंदना सोनी कुमारी एंटीना कुमारी रीमा सिंह प्रभात रंजन कुमार पुस्तकालय अध्यक्ष रिंकी कुमारी सिंह इत्यादि ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों को इस परिचर्चा से सीख लेने के लिए प्रेरितकिया l