परैया सूर्यमंदिर स्थित संध्या अर्ध्य दिया गया
prem.
अजमतगंज पंचायत के परैया गांव में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब चैती छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सूर्यमंदिर परिसर में संध्या अर्घ्य अर्पित किया।मंगलवार की संध्या पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य देव की उपासना की। पूरे मंदिर परिसर और घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री के साथ घाट पर पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूरे इलाके में भक्ति गीतों और छठ के पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों और युवाओं ने घाट की साफ-सफाई और व्यवस्था में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूजा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी।गौरतलब है कि चैती छठ पूजा में संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही व्रती अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का समापन करेंगे।इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
