कांटी नगर परिषद क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से जनता को विकास की मिलेगी अनेकों सौगातें : अजीत कुमार

RAJIV.

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर दिया इसकी जानकारी

कांटी नगर परिषद क्षेत्र में जनहित कार्य से जुड़े विकास की अनेंको योजनाएं बड़ी जल्द सरजमीन पर धरातल पर उतरेंगी। नगर परिषद कांटी क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे कुछ कार्य के निविदा हो गई है और कई कार्य प्रक्रियाधिन में है जो बड़ी जल्द वह भी पूर्ण हो जाएगी। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने नगर परिषद कांटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे जनता से किये वादे को जमीनी धरातल पर उतारने में लगातार लगे हुए हैं और इसका असर भी लगातार दिख रहा है।

स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के कांटी मुख्य बाजारों में बड़े वाहनों के आवागमन व विद्यालय जाने वाले बच्चों को आवागमन से बड़ी परेशानी थी एवं हादसें की लगातार आशंकित थी जिसको लेकर वे काफी चिंतित थे इसको लेकर वे पहल किये जो वार्ड 6 के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय होते हुए शमशान घाट से होते हुए छिन्मस्तिका मंदिर तक सड़क निकलेंगी जो इसी मार्ग से बड़े वाहनों जायेंगी साथ ही उन्होंने कहा कि वर्षों से लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए कांटी हाई स्कूल से बहादुरपुर जाने वाली मार्ग में सड़क के निर्माण होगी। उन्होंने कहा कि बुद्ध पोखर का जिर्णोद्धार भी बड़ी जल्द होगी। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहना शुरू हो गई है बड़ी जल्द ही कांटी में विकास के खुशनुमा माहौल स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कांटी क्षेत्र में यह जो कार्य होगी उस कार्य में शौचालय, नाली निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट, छठ घाट जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कांटी क्षेत्र के सभी 26 वार्ड में विकास के पैमाने में एक समान रूप से कार्य होगी यह उनकी पहले से ही प्राथमिकता में रही है। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, उपमुख्य पार्षद अजय कुमार गुप्ता, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, विजय राम, चंदन पांडे , अशोक चौधरी , अमित कुमार, राममोहन पासवान, संतोष पासवान, नाथू पासवान, संजय कुमार, शंभू राम, पार्षद प्रतिनिधि प्रतीक उर्फ सोमू गुप्ता , दीपक सिंह, शंकर प्रसाद, रामनाथ गुप्ता, विनोद सिंह, विनय झा, गणेश पासवान व नितेश चंद्रा समेत कई मौजूद थे।