जीविका ऐप से महिलाओं को मिलेगा बड़ा सहारा, एक सप्ताह में 2 लाख तक का लोन – आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल
विश्वनाथ आनंद .
गयाजी( बिहार )-बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू की गई “जीविका ऐप” योजना का स्वागत करते हुए जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सचिव सह प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल ने कहा कि यह योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का नया रास्ता खोलेगी। उन्होंने बताया कि जीविका ऐप के माध्यम से अब महिलाओं को एक सप्ताह के भीतर 2 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा, जिससे वे अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।आर्यन कुमार राव ने कहा कि इस योजना से लगभग 1 करोड़ 60 लाख जीविका दीदियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके तहत 15 हजार से 75 हजार रुपये तक का लोन 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे महिलाओं को बैंक और कागजी प्रक्रियाओं की लंबी परेशानी से राहत मिलेगी श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। जीविका समूहों के माध्यम से पहले ही लाखों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं और अब जीविका ऐप के जरिए उन्हें और अधिक आर्थिक सहायता और अवसर मिलेंगे आर्यन कुमार राव ने कहा कि बिहार सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और इससे गरीब, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह योजना राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार को इस योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही सशक्त समाज और सशक्त बिहार की पहचान है।”
