परैया बाजार में माहुरी समाज ने की कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा, समाज की उन्नति और विश्वशांति की कामना
PREM.
परैया : प्रखण्ड क्षेत्र के परैया बाजार में चैत्र माह के अष्टमी के अवसर पर माहुरी समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मां से समाज की उन्नति, विकास और विश्वशांति के लिए प्रार्थना की तथा माता का आशीर्वाद लेकर सुखमय नववर्ष की कामना की।मान्यता के अनुसार चैत्र माह की अष्टमी को शीतलाष्टमी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन माहुरी समाज के लोग अपनी कुलदेवी मां मथुरासिनी की विशेष पूजा करते हैं। परैया बाजार के कई घरों में महिलाओं ने मां दुर्गा मंदिर जाकर माता की आठवीं शक्ति शीतलाष्टमी की पूजा विधि-विधान पूर्वक की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
परैया बाजार निवासी दीपू भदानी ने बताया कि इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है और माहुरी समाज की उन्नति, विकास के साथ-साथ विश्वशांति की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि माहुरी समाज की सोच है कि जहां शांति का वास होता है, वहीं तरक्की और उन्नति होती है।वहीं मुकेश भदानी ने कहा कि मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास भी शांति में ही निहित है। जहां अशांति होती है, वहां किसी भी देवी-देवता का वास नहीं होता।इस शुभ अवसर पर लक्की कपसीमें, अभिजीत तरवे, कुणाल सेठ, गौतम सेठ, राजीव सहित कई नवयुवकों ने एक-दूसरे को मां मथुरासिनी के पूजनोत्सव की हार्दिक बधाई दी। साथ ही युवाओं ने अगले वर्ष से माता की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा करने का संकल्प भी लिया।
